रात्रि ट्रेन के विस्तार की मांग: सांसद को सौंपा ज्ञापन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के समाजसेवी और कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने स्थानीय सांसद तारीक अनवर से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांगों को रखा। उन्होंने रात्रि ट्रेन सं. 07539 के विस्तार की मांग करते हुए इसे मनिहारी से तेज नारायणपुर तक चलाने और सुबह तेज नारायणपुर से ट्रेन सं.07540 के प्रारंभ करने का अनुरोध किया। इस संदर्भ में जयप्रकाश यादव ने सांसद को एक ज्ञापन भी सौंपा। सांसद तारीक अनवर ने जयप्रकाश यादव की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द ही सुनवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय जनता को इस कदम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में यात्रा की सुविधा में सुधार होगा और लोगों की आवाजाही में आसानी होगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
