September 7, 2026

मनिहारी में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश महोत्सव, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

Read Time:49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने गणेश की प्रतिमा मंदिरों और घरों में स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए विशेष कामना की गई। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था, वे बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। पूरे क्षेत्र में गणेश महोत्सव की धूम रही और लोगों ने मिलजुल कर इस पावन पर्व को मनाया।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 8 लीटर देशी शराब और बाईक के साथ एक तस्कर को दबोचा, दूसरा मौके से फरार
Next post अमदाबाद में शराब पार्टी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में दो लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial