September 7, 2026

मनिहारी पुलिस ने 8 लीटर देशी शराब और बाईक के साथ एक तस्कर को दबोचा, दूसरा मौके से फरार

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और उदय यादव ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बलदियाबाड़ी चौक के करीब बाइक से जा रहे तस्कर, मिलीक निवासी सुखराज यादव को 8 लीटर देशी शराब के साथ दबोच लिया। हालांकि, दूसरा तस्कर मिथीलेश यादव मौके से भागने में सफल रहा।इस संबंध में कांड संख्या 231/24 दर्ज की गई है। पुलिस ने अपाची बाइक और शराब को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी हुई है। यह कार्रवाई पुलिस की मुस्तैदी और गुप्त सूचना पर तेज प्रतिक्रिया का नतीजा है, जिससे अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसी जा रही है।इस अवसर पर पीएसआई अमित कुमार ओझा एएसआई संतोष कुमार मौजूद थे।

Previous post नीमा पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का ऑनलाइन शुभारंभ
Next post मनिहारी में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश महोत्सव, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial