अमदाबाद में शराब पार्टी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में दो लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया गांव का मामला है, जहां दो लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है, जबकि तीसरे व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान अमित कुमार और सद्दाम के रूप में हुई है, जबकि इलाजरत की पहचान बजरुद्दीन के तौर पर हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक अमित के परिजन चंदा मोसमात ने बताया कि अमित बाहर से काम कर के आया था, जिसके बाद बदरुद्दीन ने कहा कि कुछ खर्च करो। इसी को लेकर घर में मटन बनाई गई और बदरुद्दीन अपने साथ शराब लेकर आया था। घर का दरवाजा बंद कर शराब पार्टी की गई, जिसके बाद बदरुद्दीन वहां से भाग गया। बाद में पता चला कि अमित और सद्दाम की घर के अंदर मौत हो गई है।पुलिस ने बताया कि इन लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद था और इसी कारण वे शराब पार्टी कर रहे थे। आशंका है कि शराब में जहर मिलाकर इन्हें पिलाया गया है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बिहार में शराबबंदी लागू है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
