May 25, 2026

बारसोई मे टी०बि० मुक्त पंचयात हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन l

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

जिला संचारी रोग पदाधिकारी एवं उपाधिक्षक अनुमंडल अस्पताल बारसोई डाॅ० एम० ए० उस्मानी के नेतृत्व मे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुमित की संयुक्त अध्यक्षता मे टी०बि० मुक्त पंचायत अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें बारसोई प्रखंड के 5 पंचायतों का चयन किया गया जिसमें चौंदी, विघोरहाट, भवानीपुर, इमादपुर एवं एकसल्ला शामिल हैं। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार इन पांचो पंचायत को 100% टीवी मुक्त पंचायत बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । तथा भविष्य में पूरे प्रखंड को इसी प्रकार टीवी मुक्त कराया जाएगा । इस दौरान डीपीसी मजहर आमिर, हेल्थ मैनेजर नोयद इस्लाम, आशा मैनेजर राजीव कुमार, बीपीएम जीविका निक्की सेठिया, अजय कुमार मिश्रा, मनोज कुमार संबंधित पंचायतों के सभी मुखिया एवं सचिव प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Previous post लाभा स्टेशन में पेट्रोल वाली मालगाड़ी के एक डब्बे में आग लगने से अपना तफरी का माहौल।
Next post नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे लापता, डुबने कि आशंका परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial