नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे लापता, डुबने कि आशंका परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत स्थित वनभूई गांव के दो बच्चे स्थानीय नदी में दोपहर 12.30 बजे के आसपास नहाने के दौरान लापता हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी बच्चे का पता नहीं मिल सका है । ज्ञात होगी नदी में बाढ़ का पानी लबालब भरा पड़ा है जिससे परिजनों एवं स्थानीय लोगों में बच्चों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। वही इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना कि सुचना दूरभाष पर बारसोई सिओ को मिला । तत्पश्चात अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेने में जूट गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे का खोजबीन शुरू है साथ ही एनडीआरएफ के टीम को सुचना दिया गया है उनके आते ही खोजबीन की प्रक्रिया तीव्र गति से की जाएगी । स्थानीय लोगों के कथनानुसार लापता बच्चों का नाम क्रमशः मो० मुजम्मिल और मो० अजगर बताया जा रहा है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
