November 12, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च

Read Time:1 Minute, 27 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अंचल पदाधिकारी,थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया की फ्लैग मार्च थाना चौक,माननपुर,दुर्गा मंदिर क्षेत्र हसनगंज बाजार आदि में निकाला गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च मे बड़ी संख्या में पुलिस बल व सुरक्षाकर्मी मौजूद थें। बता दें की हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य मेला का आयोजन किया जाता आ रहा है। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच माता दुर्गा का पूजा अर्चना करते हैं। जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।

Previous post ढाई वर्षीय बच्ची की पानी मे डूबने से मौत
Next post मनिहारी हाट से 13 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial