November 12, 2026

नवाबगंज में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के नवाबगंज पंचायत से श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा बस स्टैंड अंबेडकर चौक से होकर मनिहारी गंगा घाट तक पहुंची, जहां कलश में गंगा जल भरा गया। इसके बाद लगभग 4001 कन्याओं द्वारा यह शोभायात्रा मनिहारी बाजार होते हुए ठाकुरबारी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ स्थल तक पहुंची। दिनांक 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होने वाले महा विष्णु यज्ञ और 72 घंटे के हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा ।इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हनुमान जी की झांकी रही। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य फुलमनी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख अनिता देवी,जनसेवक करण मानस, सुरेन सिंह, गोविंद सिंह, मंजय यादव, मंजय साह, निरंजन यादव, अमित यादव, अनिल सिंह, अरुण पाल, छोटू सिंह, पाण्डव सिंह, मिथलेश, पंकज, गुड्डू, लालू, सुनील, लडडू, मुन्ना, गोपाल, और निरंजन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post कटिहार में कांग्रेस का जोशीला स्वागत, शाहनवाज आलम का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन
Next post हसनगंज में काली पुजा एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial