May 25, 2026

धनतेरस पर मनिहारी के बाजारों में उम्मीद से कम रही चहल-पहल, बाढ़ के प्रभाव से बिक्री में 40% तक की गिरावट

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

धनतेरस के अवसर पर मनिहारी के बाजारों में सामान्य से कम चहल-पहल देखने को मिली। सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और ऑटोमोबाइल के दुकानदारों को इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद थी। हालांकि, पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में दो बार वृद्धि के कारण कृषि और अन्य क्षेत्रों को नुकसान का सामना करना पड़ा, जिसका सीधा प्रभाव धनतेरस की बिक्री पर दिखाई दिया।इसके बावजूद, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में खरीदारी का सामान्य उत्साह देखा गया। ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में एक दुकानदार परी आटोमोबाइल के प्रोपराइटर ने जानकारी दी कि इस धनतेरस पर तकरीबन 30 हीरो बाइक की बिक्री हुई, जिससे लगभग 26 लाख का कारोबार हुआ। हालांकि, यह आंकड़ा उनकी अपेक्षाओं से लगभग 40% कम था। इसी प्रकार, बर्तन, सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर रात 10 बजे तक लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री का अनुमान लगाया गया।धनतेरस पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Previous post पुलिस पर हमला मामले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Next post छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial