छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सोमवार को प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी लाल गंज पंचायत उतरी लाल गंज पंचायत, गौरीपुर पंचायत,छठ घाट का थाना अध्यक्ष मासुम कुमारी, मौके पर छठ घाट की विधि व्यवस्था, साफ-सफाई, गहराई, पानी की स्थिति आदि का जायजा लिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष मासुम कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार गंगा का जलस्तर में वृद्धि होने के कारण सभी छठ घाटों में अत्यधिक पानी होने के कारण बैरिकेडिंग अति आवश्यक है। पूजा दौरान बच्चे बूढ़े महिलाओं पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। साथ ही घाटों की साफ सफाई व विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बताया प्रखंड क्षेत्र का यह संवेदनशील छठ घाट होने के बावजूद यहां शांतिपूर्ण त्यौहार मनाया जाता है। इस अवसर पर एस आई अजय कुमार पासवान सहित पुलिस कर्मी, एवं समाजसेवी कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
