November 12, 2026

छठ घाट की साफ सफाई को लेकर बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 18 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में आस्था का महा पर्व छठ पर्व को लेकर छोटी बड़ी पचपन छठ घाट पर श्रद्धालु माताओं के द्वारा सूर्य भगवान को अर्घ दी जाएगी, छठ घाट की साफ सफाई एवं आवागमन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर बताया गया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने अपने पंचायतों के छठ घाट एवं सड़कों कि साफ सफाई करवा कर पंचायत को स्वच्छ रखें, इस मौके पर बरझलला पंचायत के राजकुमार मंडल, प्राणपुर संतोष कुमार मंडल, पथरवार सुमित झा, उत्तरी लालगंज शाहनवाज आलम, दक्षिणी लालगंज नूजहत बानो,साहजा फिरोज आलम एवं धरहण पंचायत के नमिता कुमारी मौजूद थे।

Previous post मनिहारी में उमड़ी श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़, प्रशासन के लिए भीड़ नियंत्रण में रही चुनौती
Next post दो दिन बाद मिली लापता बच्ची लवली का शव, नेहा की तलाश जारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial