November 12, 2026

दो दिन बाद मिली लापता बच्ची लवली का शव, नेहा की तलाश जारी

Read Time:47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के हटकोला कोसवन धार में दियरा पार जाते समय नाव हादसे में लापता हुई दो बच्चियों में से एक का शव बरामद हुआ। नौ यात्रियों ने तैरकर और ग्रामीणों की मदद से जान बचाई, जबकि लवली कुमारी और नेहा कुमारी लापता हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी, जिसके बाद मंगलवार को लवली का शव बरामद हुआ। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया। नेहा कुमारी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Previous post छठ घाट की साफ सफाई को लेकर बैठक आयोजित
Next post मनिहारी में छठ व्रतियों ने गंगा स्नान कर पारंपरिक कद्दू भात की सेवन की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial