November 12, 2026

कुर्सेला पुलिस ने लूट की घटना का किया उद्वभेदन चार बदमाश गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 58 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

दो सप्ताह पूर्व कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज स्थित मिलन चौक के समीप इन्दिरा ग्राम के इंदल मलिक का टोटो और मोबाइल अपराधी ने लूट की घटना को दिया था अंजाम इस घटना को लेकर टोटो चालक ने कुरसेला थाना मे लिखित आवेदन दिया था। तभी से कुरसेला पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी तथा टोटो की बरामदगी के प्रयास रत थी। कुर्सेला पुलिस ने लूट के घटना उद्वभेदन करते हुए शामिल चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। साथ टोटो तथा एक मोबाइल भी बरामद किया है।इस बाबत थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच प्रताल चल रही थी लूट की घटना मे शामिल बदमाश कृष्ण कुमार पिता राजेंद्र दास , गौरी कुमार, पिता गोल्डी दास दोनों भीमदास टोला थाना रंगरा जिला भागलपुर तथा सोनू कुमार पिता शंभू मंडल ,साकीन इंद्रा ग्राम, थाना कुरसेला ,जिला कटिहार 4.मनीष कुमार पिता बोधों मंडल साकींन गोरियर, थाना टिक्कापट्टी, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया गया तथा लुटा हुआ टोटो,मोबाइल एवं घटना में प्रयुकक्त 2 मोबाइल व एक नीला रंग का अपाची मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।

Previous post कारेलाल यादव पर गोली चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Next post पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial