November 12, 2026

पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।

Read Time:1 Minute, 37 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव हेतु नामांकन के पहले दिन कुल 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष के लिए तीन एवं कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु 21 प्रत्याशी सम्मिलित हैं। धरहन पैक्स अध्यक्ष हेतु उमर फारूक, केवाला पैक्स अध्यक्ष हेतु तोहीद नयैर एवं उत्तरी लालगंज पैक्स अध्यक्ष हेतु वीरेंद्र ठाकुर एवं दो पैक्स से प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य हेतु 21 उम्मीदवारों ने नामांकन हेतु पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर तीन टेबुल लगाया गया था। जिसमें एक टेबुल में नामांकन कार्य का खाता नहीं खुल सका। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीषा कुमारी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन कुल 24 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। बीसीओ तनवीर अहमद ने बताया कि नामांकन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त था। शांति व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात थी। नामांकन को लेकर सिर्फ उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक और समर्थक को अंदर आने की अनुमति थी।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने लूट की घटना का किया उद्वभेदन चार बदमाश गिरफ्तार।
Next post आगामी 17 तारीख से 21 तारीख तक होने वाली पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial