November 12, 2026

हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी पूरी

Read Time:1 Minute, 2 Second

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। तीसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे चुनावी माहौल और गर्मा जाएगा। उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहे हैं।प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि तीसरे चरण के पैक्स चुनाव के लिए नामांकन 16 से 18 नवंबर तक होगा। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 22 नवंबर को नाव वापसी की तिथि तय की गई है, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।

Previous post विद्यालयों मे बाल दिवस मनाते शिक्षक व छात्र छात्राएं
Next post मनिहारी पुलिस ने दो को किया गिरफतार, लोडेड देशी कट्टा बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial