April 30, 2026

कोविड19 टीकाकरण महाअभियान के निरीक्षण में पहुंचे पीजीआरओ, दिए निर्देश ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

कोविड टिकाकरण महाअभियान का सफल आयोजन हेतू मंगलवार को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी सह पीजीआरओ दिनेश राम ने बारसोई अंतर्गत कई टीकाकरण सत्र का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान covid19 टिकाकरण स्थल मालापाड़ा एवम् आबादपुर नयाटोला का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को टीका का लाभ की जानकारी दि। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मीयों में सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, जीविका के द्वारा प्रथम डोज एवम द्वितीय डोज वाले लाभार्थी को घर घर दस्तक देकर टीका करण करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि जिस वार्ड एवम पंचायत में शत प्रतिशत टीकाकरण का द्वितीय डोज का आच्छादन हो जायेगा संबंधित वार्ड एवम पंचायत के कार्यकर्ता तथा आशा, सेविका, जीविका दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन में प्रथम रोज में 897, द्वितीय डोज में 3510 लाभार्थियों को वैक्सीन दिया गया । इस अवसर पर आशा प्रबंधक राजीव कुमार एवम बीएमसी यूनिसेफ भांजण पोद्दार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post 4 साल के बच्ची को टॉफी देने के नाम पर दुष्कर्म
Next post कच्चा बादाम गाने के दीवाने हुए लोग, सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial