November 12, 2026

गंगा नदी में मगरमच्छ का विचरण, ग्रामीणों में दहशत

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गांधी टोला क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे मगरमच्छ के विचरण से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी में मगरमच्छ का इस तरह खुलेआम दिखना क्षेत्र के निवासियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन नदी में स्नान और अन्य कार्यों के लिए आते हैं।समाजसेवी राजा यादव और नगर पंचायत के वार्ड नं एक के पार्षद युगल पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि जल संसाधन विभाग और वन विभाग को तत्काल सूचित कर मगरमच्छ को तटीय इलाकों से दूर ले जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी के किनारे और पानी में मगरमच्छ का विचरण उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षा है कि वे जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करें।

Previous post लापता महिला का शव केवाला घाट के पास मिला, परिजनों में शोक
Next post जनजाति गौरव दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम कटिहार ने किया भव्य आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial