November 12, 2026

पारदर्शिता के साथ मतों की हुई गिनती विजयी प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र

Read Time:3 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के चार पंचायतों मे बुधवार की शाम 5 बजे मतदान सम्पन्न होने के बाद सभी मत पेटीयों को सुरक्षित रूप से पूर्व से बनाए गए वज्र गृह सम्पत राज देवी कन्या उच्च विद्यालय मे रखा गया। जिसके बाद सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी प्रतिभागियों के बीचउम्मीदवारों कि उपस्थिति मे पारदर्शिता के साथ बुधवार की रात मतो की गिनती की गई। मतो की गिनती देर रात तक चली। जिसमे दक्षिणी मुरादपुर पंचायत से पंकज सहनी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश साह से 10 मतों से विजयी हुए और पहली बार पैक्स अध्यक्ष का ताज पहना। उन्हें कुल 232 मत प्राप्त हुए।वहीं पूर्वी मुरादपुर पंचायत से जनता का विश्वास हासिल करने में पुनः मुकेश कुमार मंडल कामयाब रहे। दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने मुकेश मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सजानुल को 75 मतों से किया। उन्हें कुल 382 मत प्राप्त हुए।शाहपुरधर्मी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष बने आदर्श कुमार सिंह उर्फ रणधीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जहुरी सहनी को 266 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल 576 मत प्राप्त हुए।जरलाही पंचायत से लगातार दूसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष रणजीत राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कारेलाल मंडल को 57 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल 401 मत प्राप्त हुए। विजयी प्रत्याशी के समर्थक अबीर गुलाल उङाते हुए जश्न मनाया। वहीं विजयी प्रतिभागियों के बीच सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने प्रमाण पत्र वितरित किया।इस अवसर पर जोनल श्रम परिवर्तन पदाधिकारी पीटर लिंज एवं प्रेषक रविशंकर कुमार पूर्णिया जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। वही प्रशासन की चार चमन व्यवस्था थी वही मौके पर थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार भी मौजूद थे

Previous post कुर्सेला सीमावर्ती क्षेत्र में थाना अध्यक्ष ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान ।
Next post प्राणपुर में शांतिपूर्ण तरीके से हुई मतगणना ,विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial