November 12, 2026

कुर्सेला सीमावर्ती क्षेत्र में थाना अध्यक्ष ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान ।

Read Time:1 Minute, 6 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुरसेला थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को एन एच 31सड़क पर कटरिया पुलिस पिकेट पर कुरसेला थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष वाहन जांच का अभियान चलाया गया। इस बाबात थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि कुरसेला कटिहार ,पूर्णिया, भागलपुर जिला का सीमावर्ती क्षेत्र में आता है।जिसको लेकर लगातार वाहनों की सख्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही सभी गाड़ी को रोक कर दस्तावेज , बैग तथा गाङी मे कोई भी अवैध सामान की जांच की जा रही है। तथा गाड़ी का दस्तावेज पूरा नहीं होने पर फाइन भी काटा जा रहा है। वहीं मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Previous post ट्रैक्टर से खेत जोत आबाद कर रहे युवा किसान को मारी गोली हालत नाजुक, घटना रंगरा थाना क्षेत्र की।
Next post पारदर्शिता के साथ मतों की हुई गिनती विजयी प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial