सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते कि वजह से वाहन पलटा चालक जख्मी।
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज बाजार के समीप सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते की वजह से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई हालांकि वाहन के पलट जाने से वाहन चालक को चोट लगी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर हसनगंज पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले आगे की कारवाई कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि को सपनि से कटिहार की ओर जा रही फोर व्हीलर वाहन हसनगंज बाजार के करीब कुत्ते को बचाने के क्रम मे पलट गई। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हसनगंज पुलिस वाहन को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई कर रही है। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जे एच 01 एएफ – 8228 नंबर के वाहन में झारखंड सरकार राज्यकर संयुक्त आयुक्त हजारीबाग प्रमंडल हजारीबाग का नेम प्लेट लगा हुआ है।
Next post
प्रखंड के तीन पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर कृषि साख समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
