प्रखंड के तीन पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर कृषि साख समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज प्रखंड के तीन पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर कृषि साख समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह के सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह नजर आया वही सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र जगरनाथपुर पंचायत,बलुआ और रामपुर पंचायत सभी तीन पंचायतो से कुल चार हजार नौ सौ एक मतदाता थें। जिसमें दो हजार चार सौ 31 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। वहीं कुल तीनों पंचायत से 49.60 प्रतिशत मतदान किया गया। और शनिवार को मतगणना की जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार मंडल,थाना अध्यक्ष अनीस कुमार सहित पुलिस बल शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते देखा गया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
