कृषि साख समिति के चुनाव परिणाम घोषित ।
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत रामपुर,जगरनाथपुर और बलुआ पंचायत मे कृषि साख समिति के चुनाव परिणाम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रीना कुमारी के निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया गया। वहीं रामपुर पंचायत से सूर्यमोहन झा,बलुआ पंचायत से बीरेंद्र मंडल एवं जगरनाथपुर पंचायत से राधा उरांव को विजय घोषित किया गया।चुनाव परिणाम के उपरांत नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को उनके समर्थकों द्वारा फूल माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया गया। बता दें कि नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पूर्व से ही पैक्स के अध्यक्ष पद पर थें। सभी तीनों पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्षों ने अपने प्रतिद्वंदियों को काफी मतों से पीछे छोड़ते हुए अपने अपने पदों को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज किया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि रामपुर पंचायत के सूर्यमोहन झा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार यादव को 94 मतों से पराजित किया वहीं बलुआ पंचायत के बीरेंद्र मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 357 मतों से पराजित किया और जगरनाथपुर पंचायत के राधा उरांव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो असलम को 242 मतों से पराजित किया है।वहीं इस मौके पर अंकित सिंह,राजकुमार मंडल,अमरनाथ यादव,रवि साह, अंकित सिंह, मुकेश सिंह,बच्चू झा सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थें।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
