May 26, 2026

दियरा क्षेत्र में पुलिस की सख्ती: नदी मार्ग से गश्ती, अपराधियों पर नजर।

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल में पुलिस कप्तान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बैजनाथपुर दियरा और बिचली दियरा क्षेत्र में गश्ती अभियान चलाया। नदी मार्ग से गश्ती करते हुए पुलिस ने स्थलीय स्थिति का जायजा लिया। फसल कटाई के समय तनाव की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।पिछले वर्ष दियरा क्षेत्र के कई कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। अलर्ट मोड में काम करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी है। इस गश्ती में थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सब-इंस्पेक्टर रामरतन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Previous post ओपरेशन क्लिन के तहत् मनिहारी थाना क्षेत्र से 256 ग्राम गांजा बरामद, विक्रेता गिरफ्तार।
Next post कृषि साख समिति के चुनाव परिणाम घोषित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial