November 12, 2026

कंटेनर ट्रक के रोड में मोड़ने के क्रम में खराबी आने से सड़क में लगा जाम, परेशानी।

Read Time:1 Minute, 23 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के लालमुनि धर्मकांटा के समीप मंगलवार की दोपहर एन एच 31 सड़क के बीचों बीच कंटेनर ट्रक खराब हो गई। जिससे एन एच 31 सड़क के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े कंटेनर ट्रक के सर्विस रोड को ओर मोड़ने के क्रम में अचानक ट्रक में कुछ खराबी आ जाने के कारण ट्रक बीच सड़क पर ही बंद हो गई। जिससे एन एच 31 सड़क पूरी तरह से अवरूद्ध हो गई। जिससे एन एच 31 सड़क पर एक ओर कुर्सेला चौक तक वहीं दूसरी ओर देवीपुर चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कुर्सेला पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से कंटेनर ट्रक को बीच सड़क से हटाकर पुनः सुचारू रूप से यातायात सुविधा को बहाल किया गया।

Previous post ब्रिज पर एक स्पेन का रैलिंग खिसकने से खतरे का अंदेशा , मिट्टी बोड़ी भरकर किया बैरिकेडिंग।
Next post प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक के साथ बैठक का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial