November 12, 2026

स्थानीय विधायक ने धुरियाही पंचायत में किया जनसंवाद, जनता की समस्याएं सुनी।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने रविवार को धुरियाही पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से संवाद किया। तीन बार विधायक रह चुके सिंह ने अपने 14 वर्षों के सेवाकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता को याद दिलाया। आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना। राशन कार्ड, आधार कार्ड, पीएम आवास योजना, और अन्य सरकारी सुविधाओं से जुड़ी कठिनाइयों को लेकर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। पहले जदयू और फिर दो बार कांग्रेस के बैनर तले जीत दर्ज करने वाले विधायक ने जनमानस का विश्वास जीतने की कोशिश की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया दामोदर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रजि इमाम, सुबोध यादव, विक्रम यादव, अशफाक, नौशाद, बिनोद यादव, केशव मंडल, परमेश्वर योजना, पप्पू यादव, बैजनाथ यादव, हरदेव मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post घर घुसकर महिला को मारा था गोली,अभियुक्त को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार।
Next post दुकान से सरसों तेल चोरी के आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial