November 12, 2026

घर घुसकर महिला को मारा था गोली,अभियुक्त को लोडेड कट्टा के साथ किया गिरफ्तार।

Read Time:3 Minute, 32 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र शाहपुर धर्मी पंचायत कटरिया गांव के लक्ष्मी देवी हत्या कांड के प्राथमिकी एक अभियुक्त को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार एक जिंदा कारतूस तीन खोखा समेत अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।बताते चलें कि दिनांक-12.12.24 को रात्रि करीब 20:30 बजे कुर्सेला थानान्तर्गत ग्राम कटरिया वार्ड नं0-03 निवासी लक्ष्मी देवी उम्र 35 वर्ष पति-मनीष ठाकुर की घर घुसकर अपराधी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इसके बाद से कुरसेला पुलिस अपराधी के पकर धकर के लिए तत्पर थी। मामले को लेकर मृतका के पति मनीष ठाकुर द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर कुर्सेला थाना कांड संख्या-238/24, दिनांक-14.12.2024 धारा-103 (1) / 3 (5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज किया गया।कांड एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कटिहार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में कांड के उद्भदन, घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार के बरामदगी हेतु एक टीम गठित किया गया। इस बाबत डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तकनिकी एवं वैज्ञानिक तरीके तथा आसूचना तंत्र के आधार पर अनुसंधान करते हुए गठित टीम द्वारा छापेमारी कर कांड के प्राथ०अभि०-1. निवास कुमार यादव उम्र 25 वर्ष पिता-बंटी यादवसा०-कटरिया वार्ड नं0-08 थाना-कुर्सेला जिला-कटिहार निवासी को घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस तथा 03 खोखा के साथ गिरफ्‌तार किया गया है। घटना का मूल कारण मृतका का प्राथ०अभि० निवास कुमार यादव के पिता बंटी यादव से चल रहे प्रेम प्रसंग का है, जिसका विरोध बंटी यादव की पत्नी एवं बेटे द्वारा किया जा रहा था और इसी कारण यह घटना प्राथ०अभि० द्वारा किये जाने की बात प्रकाश में आई है। इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वही अपराधी को न्यायिक हिरासत रासत में भेज दिया गया है। वही बताते चले कि कुर्सेला पुलिस अभियुक्त को कटिरया गांव के ही कल बलिया धार से घेराबंदी कर साउथ स्टाइल में पानी से निकाल कर धर दबोचा। वही लगातार हर मामले का उद्वेदन करने में कुर्सेला पुलिस को सफलता मिल रही है।

Previous post इलाजरत वृद्ध महिला की मौत, पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
Next post स्थानीय विधायक ने धुरियाही पंचायत में किया जनसंवाद, जनता की समस्याएं सुनी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial