November 12, 2026

डॉ आनंद चौधरी ने गरीबों व बेसहारों के बीच किया कंबल का वितरण ।

Read Time:2 Minute, 0 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज-प्रखंड के तुरीटोला, संथाली टोला, बरमत्तर, ऋषि टोला सहित दर्जनों गांवों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों व बेसहारों के बीच सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ आनंद चौधरी ने कंबल का वितरण किया।मौके पर डॉ आनंद चौधरी ने कहा कि ठंड को देखते हुए एक छोटी सी पहल की गई है,प्रखंड के विभिन्न गांवों में गरीबों व बेसहारों के बीच कंबल वितरण कर राहत प्रदान किया गया है। बताया अपनी दिवंगत माता डॉक्टर सुधा रानी फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रत्येक साल कक्षा 8 व 10 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बच्चों के बीच स्कॉलरशिप व सहायता राशि वितरण की जाती ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने और पढ़ने का हौसला अफजाई हो सके उन्होंने कहा कि इन दिनों लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए दलित, महादलित बस्ती में पहुंचकर गरीबों, बेसहारों व बुजुर्गों आदि के बीच लगभग 108 कंबल का वितरण किया गया. मौके पर सुमन देवी, ब्रजेश दत्त झा सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में हमलोगों के गांव में मसीहा बनकर पहुंचे डॉक्टर आनंद चौधरी ने कंबल का वितरण किया है. जिससे ठंड में हमलोगों को राहत मिलेगी. साथ ही इसको लेकर हम सभी ग्रामीण वासी उन्हें साधुवाद देते हैं. इस अवसर पर दर्जनों समाजसेवी व सैकड़ों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post राजकुमार मंडल के भा.ज.पा. प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश।
Next post प्राणपुर पंचायत में पंचायत ज्ञान केन्द्र का किया गया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial