November 12, 2026

प्राणपुर पंचायत में पंचायत ज्ञान केन्द्र का किया गया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 55 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर पंचायत भवन परिसर में पंचायत ज्ञान केन्द्र का उद्घाटन मुखिया मंजू देवी, बीडीओ नैमिष कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी श्रेय वत्स ने संयुक्त रूप से मंगलवार को विधिवत फीता काट कर किया। उक्त केंद्र में छात्र छात्रों के लिए बारह काउंटर एक कम्प्यूटर लगाया गया है।जिसमें सरकार के द्वारा ज्ञान केंद्र में छात्र छात्रों के लिए कई पुस्तक भी उपलब्ध कराई गई हैं।उक्त केंद्र में एक कम्प्यूटर, पुस्तक व रख रखाव के लिए दराज ,अलमीरा इत्यादि शामिल है । यह पंद्रहवीं वित्त व षष्ठम योजना के तहत पंचायत ज्ञान केन्द्र के पुस्तक, कम्प्यूटर इत्यादि समाग्री की उपयोग किया गया है। पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया। उक्त ग्राम सभा में पंचायत के कई योजना जीपीडीपी के तहत पोर्टल पर चढ़ाया गया। वहीं दूसरी ओर दक्षिणी लाल गंज पंचायत भवन में ग्राम सभा मुख्या जुलुम सिंह के अध्यक्षता आयोजन किया गया उक्त ग्राम सभा में दोनों अलग अलग कई योजनाएं जीपीडीपी के तहत पोर्टल पर चढ़ाया गया।इस मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित दर्जनों वार्ड सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post डॉ आनंद चौधरी ने गरीबों व बेसहारों के बीच किया कंबल का वितरण ।
Next post जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial