November 12, 2026

आग लगने से लाखों का नुकसान।

Read Time:1 Minute, 1 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम गांव में मंगलवार की शाम डिबिया से आग लगने से देखते ही देखते एक घर जल का राख हो गया। वहीं अग्नि पीड़िता सुमित्रा देवी ने बताया कि घर में डिबिया रखा हुआ था। किसी प्रकार डिबिया से घर में आग पकड़ लिया। आग की लपटे देख जोर जोर से चिल्लाने लगी कि घर में आग लग गया। तब आसपास के लोगों ने आकर आग पर किसी तरह काबू पाया। तब तक घर में रखा एक साइकिल, कपड़ा , बर्तन , राशन तथा एक बकरी जलकर राख हो गया। सुमित्रा देवी ने बताया कि मेरे पति सुरेश मंडल प्रदेश रहकर काम कर रहे है । उनके द्वारा भेजे गए घर में एक लाख रूपए रखा हुआ था। वह भी जलकर राख हो गया।

Previous post जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग।
Next post ऑटो चालकों को दस्तावेज दुरुस्त करने की अपील, प्रशासन की कार्रवाई के प्रति संघ ने दी चेतावनी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial