November 12, 2026

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग।

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी: मनिहारी प्रखंड कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में देरी को लेकर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है।ठाकुर ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि बघार और केवाला पंचायत के सचिव राहुल कुमार की उदासीनता के कारण प्रमाण पत्र समय पर जारी नही किए जा रहे हैं। इससे लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में कठिनाई हो रही है।उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन और भूमि सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी विलम्ब के कारण बाधित हो रहे हैं। नागरिक संघर्ष समिति ने पंचायत सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस मौके पर जयप्रकाश यादव, डॉ. भोला गुप्ता, करण मानस, गणेश पंडित और हारून रशीद समेत कई लोग मौजूद रहे।

Previous post प्राणपुर पंचायत में पंचायत ज्ञान केन्द्र का किया गया उद्घाटन
Next post आग लगने से लाखों का नुकसान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial