May 25, 2026

सड़क दुर्घटना में एक की मौत मोसेरा भाई गंभीर रूप से घायल।

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एन एच 31 कोसी पुल पर गुरुवार के दिन रात्रि एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर ।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर कुर्सेला पुलिस पहुंचकर घायल को भर्ती कराया। वही डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने रंजीत कुमार उम्र 23 वर्ष घर हथोड़ा बिहारीगंज मधेपुरा निवासी जो डाकघर में फील्ड वर्कर है। उसे डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने मृत्य घोषित कर दिया। वही चंदन कुमार उम्र 22 वर्ष शांति नगर पूर्णिया जिला निवासी का प्राथमिक उपचार किया गया।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी । कुर्सेला में तेज रफ्तार का कहर जारी है। वहीं परिजन ने बताया कि मृतक रंजीत कुमार शादीशुदा थे। तथा उनके तीन बच्चे थे।

Previous post भीषण अग्नि कांड ने मचाई तवाही सात दुकान जलकर पूरी तरह राख,दुकान में आग असामाजिक तत्व के लोगो द्वारा लगाने की जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जता रहे आशंका
Next post मनिहारी थाना का वार्षिक निरीक्षण: एसपी ने दिए CCTNS में सुधार के निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial