मनिहारी थाना का वार्षिक निरीक्षण: एसपी ने दिए CCTNS में सुधार के निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गुरुवार देर शाम कटिहार के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मनिहारी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में रखे गए महत्वपूर्ण अभिलेखों और अपराध से संबंधित पंजी का गहन अवलोकन किया। इस मौके पर एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंडेक्स, गिरोह पंजी, अनुसंधान नियंत्रण, लूट पंजी, चोरी, डकैती और गृहभेदन से जुड़ी फाइलों की जांच की।निरीक्षण के दौरान एसपी वैभव शर्मा ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधिकतर पंजीयां व्यवस्थित पाई गई, लेकिन CCTNS सिस्टम में कुछ सुधार की आवश्यकता है। इस संबंध में अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।एसपी ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र और अंचल में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने गांवों और पंचायतों में निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।मनिहारी घाट पर फेरी सेवा के संचालन पर चर्चानिरीक्षण के दौरान मनिहारी घाट पर फेरी सेवा के संचालन में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी ने बताया कि इस विषय पर कार्यवाही जारी है और जल्द ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी। मौके पर डीएसपी मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई गौतम कुमार, राम बहादुर शर्मा, निशा रानी, सद्दाम हुसैन, अंजनी सिंह,एएसआई अरुण कुमार ,सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
