पीडीएस दुकानदारों के साथ एमओ ने की बैठक दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड सभागार में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली दुकानदार के साथ एक अहम बैठक आयोजित किया गया।बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि सभी जन वितरण प्रणाली के बिक्रेता को कार्य पद्धति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिया तथा उन्होंने बताया कि अब निरीक्षण पी पी एस परख एप के माध्यम से डायरेक्ट ऑनलाईन रिपोर्ट किया जायेगा। जिससे अब पारदर्शिता बढ़ेगी और सही मापदंड से कार्य किया जाएगा। वहीं जिसमें जन वितरण प्रणाली दुकानदार के निरीक्षण की गई । रिपोर्ट जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी ऑनलाईन देख सकेंगे। जिससे, कालाबाजारी एवं अन्य अनियमितता पर रोक लगेगी और कार्रवाई होगी।उन्होंने सभी विक्रेताओं को राशन उठाव करने से पहले लाभार्थियों का शेष राशन पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुकों का ekyc कराना भी अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि कुछ अधिक पैसे लेकर ऑनलाईन सीएससी राशन कार्ड बनाने का केन्द्र आश्वासन देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बिचौलिये और ऑनलाईन केन्द्रों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी कार्डधारियों से अपील की है कि जो सीएससी केन्द्र लेने का काम कर रहे है। इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय में दे। वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
