May 31, 2026

पीडीएस दुकानदारों के साथ एमओ ने की बैठक दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड सभागार में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली दुकानदार के साथ एक अहम बैठक आयोजित किया गया।बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि सभी जन वितरण प्रणाली के बिक्रेता को कार्य पद्धति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिया तथा उन्होंने बताया कि अब निरीक्षण पी पी एस परख एप के माध्यम से डायरेक्ट ऑनलाईन रिपोर्ट किया जायेगा। जिससे अब पारद‌र्शिता बढ़ेगी और सही मापदंड से कार्य किया जाएगा। वहीं जिसमें जन वितरण प्रणाली दुकानदार के निरीक्षण की गई । रिपोर्ट जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी ऑनलाईन देख सकेंगे। जिससे, कालाबाजारी एवं अन्य अनियमितता पर रोक लगेगी और कार्रवाई होगी।उन्होंने सभी विक्रेताओं को राशन उठाव करने से पहले लाभार्थियों का शेष राशन पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुकों का ekyc कराना भी अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि कुछ अधिक पैसे लेकर ऑनलाईन सीएससी राशन कार्ड बनाने का केन्द्र आश्वासन देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बिचौलिये और ऑनलाईन केन्द्रों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी कार्डधारियों से अपील की है कि जो सीएससी केन्द्र लेने का काम कर रहे है। इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय में दे। वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous post जनता दरबार में दर्ज आठ मामलों में दो का हुआ निष्पादन।
Next post दियारा जाकर 5 वर्षीय बच्चे और महिलाओं का किया टीकाकरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial