November 12, 2026

मनिहारी में 7 से 11 जनवरी तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Read Time:56 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड में 7 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत विभाग के कनिय अभियंता अभिजीत चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Previous post मध्य विद्यालय नवाबगंज को चोरों ने बनाया निशाना
Next post महियारपुर स्टेशन रोड पर होम्योपैथिक क्लिनिक का शुभारंभ, गरीब मरीजों को मिलेगा सस्ता उपचार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial