November 12, 2026

मनिहारी नगर जदयू की कमान मिली प्रकाश मौआर को, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिला जदयू अध्यक्ष सुरज प्रकाश राय ने मनिहारी नगर जदयू के अध्यक्ष पद पर प्रकाश मौआर को मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद शमी रहमानी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जिला महासचिव विजय कृष्ण सिंह, मोहम्मद मन्ना, उत्तम यादव,अहमद रजा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रकाश मौआर को बधाई दी।सभी ने उम्मीद जताई कि प्रकाश मौआर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने फरार वांछित आरोपी बुल्ला को किया गिरफ्तार
Next post आइसोलेशन वार्ड के सामने है कूड़े का अम्बार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial