मनिहारी पुलिस ने फरार वांछित आरोपी बुल्ला को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना में दर्ज कांड संख्या 218/24 का फरार वांछित आरोपी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। कांड के विवेचना अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट में संलिप्त आरोपी बौलिया गुमटी निवासी मोहम्मद बुल्ला उर्फ इमरान को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष पंकज आनंद,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अंजनी कुमार सिंह, एएसआई अरुण कुमार सहित डायल ११२ के पुलिसकर्मी शामिल थे। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि अपराधियों की टॉप टेन में इसका नाम शामिल था और बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
