November 12, 2026

आइसोलेशन वार्ड के सामने है कूड़े का अम्बार

Read Time:2 Minute, 34 Second

 डंडखोरा (अशोक कुमार)

कोरोना महामारी एवं अन्य बीमारियों की महामारी के समय रोगियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा के परिसर में बीस बेड की फैब फील्ड अस्पताल भवन बनाया गया है। जनवरी 2024 को यह आइसोलेशन वार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सौंप दिया गया है, लेकिन पिछले 1 वर्षों से आइसोलेशन वार्ड शोभा की वस्तु बनी हुई। साफ सफाई का यह आलम है की आइसोलेशन वार्ड के सामने व मुख्य द्वार तथा बगल में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। देखने से कहीं से नहीं लगता यह महामारी के समय मरीज को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा सकता है ।लाखों रुपये स्वास्थ्य विभाग द्वारा साफ सफाई पर खर्च की जाती है लेकिन आइसोलेशन वार्ड को देखने से पता चलता है कि यहां साफ सफाई का आलम क्या है?  इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा महामारी के समय लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिले इसको लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालक द्वारा ठीक ढंग से प्रबंधन व साफ सफाई नहीं कर पाने के कारण भविष्य में महामारी के समय तत्काल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने में कठिनाई होगी ।ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से साफ सफाई एवं समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में अलग-अलग कमरे, विशेष उपकरण के साथ बनाया गया है। अभी एक भी कॉविड की मरीज नहीं है। जिसके कारण अस्पताल बंद पड़ा हुआ है।  

Previous post मनिहारी नगर जदयू की कमान मिली प्रकाश मौआर को, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Next post मुखिया पिंटू यादव को मातृ शोक , प्रबुद्धजनों ने संवेदना व्यक्त किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial