आइसोलेशन वार्ड के सामने है कूड़े का अम्बार
डंडखोरा (अशोक कुमार)
कोरोना महामारी एवं अन्य बीमारियों की महामारी के समय रोगियों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा के परिसर में बीस बेड की फैब फील्ड अस्पताल भवन बनाया गया है। जनवरी 2024 को यह आइसोलेशन वार्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सौंप दिया गया है, लेकिन पिछले 1 वर्षों से आइसोलेशन वार्ड शोभा की वस्तु बनी हुई। साफ सफाई का यह आलम है की आइसोलेशन वार्ड के सामने व मुख्य द्वार तथा बगल में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। देखने से कहीं से नहीं लगता यह महामारी के समय मरीज को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा सकता है ।लाखों रुपये स्वास्थ्य विभाग द्वारा साफ सफाई पर खर्च की जाती है लेकिन आइसोलेशन वार्ड को देखने से पता चलता है कि यहां साफ सफाई का आलम क्या है? इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा महामारी के समय लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिले इसको लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालक द्वारा ठीक ढंग से प्रबंधन व साफ सफाई नहीं कर पाने के कारण भविष्य में महामारी के समय तत्काल लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने में कठिनाई होगी ।ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से साफ सफाई एवं समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वार्ड में अलग-अलग कमरे, विशेष उपकरण के साथ बनाया गया है। अभी एक भी कॉविड की मरीज नहीं है। जिसके कारण अस्पताल बंद पड़ा हुआ है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
