November 12, 2026

मुखिया पिंटू यादव को मातृ शोक , प्रबुद्धजनों ने संवेदना व्यक्त किया

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव की माता बुधिया देवी का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।मंगलवार को दोपहर बाद परिजनों और स्वजनों की उपस्थिति में मुखिया पिंटू यादव के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।उनके निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, जदयू नेता शंभू कुमार सुमन, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, सरपंच गोला सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Previous post आइसोलेशन वार्ड के सामने है कूड़े का अम्बार
Next post मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर गोगाबिल झील में प्रशासनिक निरीक्षण तेज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial