November 12, 2026

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर गोगाबिल झील में प्रशासनिक निरीक्षण तेज

Read Time:2 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कटिहार के डीएम मनीष कुमार मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मनिहारी के गोगाबिल झील स्थित पक्षी अभ्यारण्य का जायजा लिया। संभावित कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था की समीक्षा की गई।डीएम मनीष कुमार मीणा के साथ डीडीसी अमित कुमार, डीएफओ रवि रंजन कुमार, डीसीएलआर अशोक कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की सफलता और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई।गोगाबिल झील कम्युनिटी रिजर्व के अध्यक्ष अजीत प्रज्ञ ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से झील के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के आगमन से गोगाबिल झील का स्वर्णिम काल आएगा, और हम लोग उनके दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा 28 जनवरी को संभावित है, जिसमें वे गोगाबिल झील का दौरा कर विकास योजनाओं का जायजा ले सकते हैं।इस अवसर पर पंचायत के मुखिया शिवजी यादव,हरेराम पांडेय, राम सुरेश यादव, अनंत तिवारी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post मुखिया पिंटू यादव को मातृ शोक , प्रबुद्धजनों ने संवेदना व्यक्त किया
Next post लायंस क्लब कटिहार ने निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial