गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को चाकू से गोदा हालत गंभीर ।
गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा को चाकू मार दी। घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों के देखरेख में पीड़ित को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। दिनदहाड़े हुई इस घटना को देखकर लोग दंग रह गए । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनचला बेरहमी से छात्रा को चाकू गोद रहा है और मात्र 13 सेकंड में उसने 8 बार चाकू से वार किया है। एक लड़का उसे बार-बार खींच रहा था लेकिन वह मान नहीं रहा और ताबड़तोड़ वार कर रहा है बाद में लोगों के जुटने पर वह किसी तरह कंट्रोल में आकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी अशरफ अली के पुत्र गुड्डा के रूप में हुई ।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
