November 12, 2026

जागरूक होकर करें कैंसर के लक्षणों की पहचान, संदेह होने पर नजदीकी अस्पताल में कराएं जांच

Read Time:4 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार(पूर्णिया)

कैंसर एक ऐसी जटिल एवं गंभीर बीमारी है, जिससे ग्रसित होने पर पूरे विश्व में हर वर्ष लाखों लोग काल के गाल में समा जाते हैं। ज्यादातर मरीजों में जांच के दौरान पाया जाता है कि उनका कैंसर अब आखरी चरण में पहुंच चुका और वैसी स्थिति में उपचार संभव नहीं होता है। कैंसर ग्रसित होने पर शुरुआती लक्षणों को पहचानने के उपरांत ही उपचार संभव हो सकता है। लक्षण नजर आते ही कैंसर की जांच करवाने से कई जिंदगी बचायी जा सकती है। कैंसर सामान्यतः खतरनाक माना जाता लेकिन ससमय लक्षणों की पहचान कर इससे मुक्ति संभव है। सामान्यतः स्क्रीनिंग द्वारा पहचान में नजर आते हैं पांच प्रकार के कैंसर : सामान्य रूप से 05 प्रकार के कैंसर के सामान्यतः नजर आते हैं-कार्सिनोमा : यह मुख्यतः शरीर के फेफड़ों, स्तन, पैंक्रियाज एवं चमड़ी को प्रभावित करता है। सारकोमा- यह सबसे ज्यादा शरीर की हड्डियों, रक्त धमनियों, वसा एवं मांसपेशी को प्रभावित करता है । मेलानोमा- यह शरीर की सेल को प्रभावित करता है। चमड़ी के कैंसर का यह प्रमुख कारण माना जाता है।लिम्फोमा- यह शरीर की सफ़ेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। ल्यूकेमिया- यह मानव शरीर के रक्त को प्रभावित करता है। ब्लड कैंसर इसी का स्वरूप है। लक्षण के अनुसार 04 स्टेज में विभाजित किया जाता है कैंसर : जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर कैंसर के चार लक्षण पाए जाते हैं। इन्हें स्टेज 1 से लेकर स्टेज 4 तक की श्रेणी में रखा जाता है। स्टेज 1 की स्थिति में कैंसर का संक्रमण एक छोटे क्षेत्र में सीमित रहता और इसका फैलाव शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं होता है। स्टेज 2 में कैंसर में वृद्धि देखी जाती लेकिन फैलाव नहीं होता है। स्टेज 3 की स्थिति में कैंसर और फैल जाता है और शरीर की अन्य कोशिकाओं को प्रभावित करता है। स्टेज 4 जिसे एडवांस्ड कैंसर की स्थिति भी कहते हैं, इसमें कैंसर तेजी से शरीर के कई अंगों में फैलता और कोशिकाओं को नष्ट करता है। कैंसर के लक्षण : – मुंह के अंदर या बाहर फोड़ा/जख्म का नहीं भरना।- मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकता, बलगम, पखाना, पेशाब या जननान्ग मार्ग से खून आना।- स्तन में गांठ, स्तन से खून का रिसाव, रजोवृति के बाद रक्तस्राव।- जननान्ग मार्ग रिसाव में दुर्गंध- चमड़े पर तिल या गांठ के आकार में इजाफा। कैंसर के कारण :डॉ सिंह ने बताया कि व्यक्ति में कैंसर आनुवांशिक, खराब एवं अनियंत्रित दिनचर्या, शराब एवं तंबाकू का सेवन, शरीर पर रेडिएशन का प्रभाव, अंग प्रत्यारोपण आदि से हो सकता है। व्यसनों से दूरी, नियंत्रित दिनचर्या एवं सजगता ,कैंसर से बचने का सबसे सरल एवं सुगम तरीका है।

Previous post मनिहारी पुलिस का छापा, हजारों लीटर देशी शराब नष्ट।
Next post गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड प्रशासन व प्रतिनिधियों की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial