November 12, 2026

मनिहारी पुलिस का छापा, हजारों लीटर देशी शराब नष्ट।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरलाजोरी में छापेमारी कर एक खाली घर से हजारों लीटर अवैध देशी शराब बरामद की और मौके पर ही नष्ट कर दी। पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग हो रहे उपकरण व सामग्री भी जब्त की। सहायक थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि अवैध शराब का निर्माण समाज व परिवारों के लिए घातक है। उन्होंने अवैध कारोबार रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और लोगों से ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Previous post पुनर्वास संघर्ष समिति के संयोजक ने सांसद से मिलकर रखी मांग
Next post जागरूक होकर करें कैंसर के लक्षणों की पहचान, संदेह होने पर नजदीकी अस्पताल में कराएं जांच
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial