May 31, 2026

मनिहारी पहुंचे डीआईजी, पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पूर्णिया प्रमंडल के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शुक्रवार को मनिहारी पहुंचे और अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी विकास वैभव, डीएसपी मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

Previous post सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई।
Next post बेटी के शव को लेकर मां परेशान ,रो रो कर बना लिया है बुरा हाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial