November 11, 2026

मनिहारी पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड से 20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान डाक-बंगला रोड निवासी बिट्टू कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 5,510 रुपये नगद और एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है।मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि बिट्टू के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कांड संख्या 32/25 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अंजनी कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल थे। इस मौके पर एसआई राम बहादुर शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Previous post पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिवंगत विधायक विश्वनाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि
Next post बिहार की लैक्रोसी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial