November 11, 2026

नगर विकास आवास मंत्री नितिन नवीन ने किया बैठक

Read Time:3 Minute, 41 Second

नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठित किया । प्रवीण कुमार(कटिहार)

गैर आवासीय संपत्ति कर तीन गुना तक बढ़ाये जाने के विरोध में कटिहार में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया गया था। बिहार सरकार ने बिहार के विभिन्न जिलों में हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नगर विकास आवास मंत्री नितिन नवीन ने गैर आवासीय संपत्ति कर बढ़ोतरी से संबंधित प्राप्त आवेदन पत्र में लगाये गये आपत्ति के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु विभाग के अपर सचिव वर्षा सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना की अध्यक्षता में एक समिति का गठित किया। उक्त समिति की पहली बैठक 7 फरवरी को न्यू सेक्रेटेरिएट स्थित विकास भवन के सभागार में हुई। इस बैठक में बिहार से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 14 लोगों को आमंत्रण दिया गया था जिसमें कटिहार से जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव भुवन अग्रवाल को आमंत्रण मिला था। गैर आवासीय संपत्ति कर में तीन गुना तक बढ़ोतरी को लेकर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने विभागीय मंत्री एवं समिति के समक्ष कहा कि कर में अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने विभाग के समक्ष जो मांगे रखी वे इस इस प्रकार है। टैक्स स्लैब में प्रति 5 वर्ष में 10% से अधिक की बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए, टैक्स भुगतान में देरी होने पर चक्रवृद्धि ब्याज का प्रावधान खत्म होना चाहिए, खाली भूमि पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगना चाहिए, कमर्शियल और डोमेस्टिक के बीच टैक्स में डेढ़ गुना से अधिक फर्क नहीं होना चाहिए, कमर्शियल टैक्स देने वाले से कचरा प्रबंधन के नाम पर अलग से किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लेना चाहिए, जिस भी निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो वहां प्रॉपर्टी टैक्स में कम से कम 10% की छूट होनी चाहिए, निगम द्वारा जिस क्षेत्र में सीवरेज लाइन नहीं बनाई गई है वहां एसटीपी प्लांट लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए, नगर निगम अधिनियम 2007 की धारा 127 की खंड 3 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य के विभिन्न जिलों में गैर आवासीय संपत्ति कर निर्धारण का वार्षिक किराया का स्लैब अलग-अलग है।

Previous post बिहार की लैक्रोसी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Next post सांसद ने लोकसभा मे बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय मै कोई अर्थशास्त्री नही हूँ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial