November 11, 2026

पुलिस अधीक्षक ने रोशना थाना का किया निरक्षण ,दिए कई निर्देश

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ )

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शुक्रवार को रोशना थाना का निरक्षण किया । एसपी के शुक्रवार देर शाम को अचानक रोशना थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया । एसपी ने उक्त थाने में संधारित विभिन्न तरह की संचिकाओं की जांच कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । एसपी ने रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी से थाने की फरारी पंजी ,गिरफ्तारी पंजी ,हाजत ,मालखाना पंजी सहित विभिन्न संचिकाओं की गहनता से जांच किया । एसपी श्री शर्मा ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि बंगाल ,बिहार सिमा क्षेत्र में लगातार गस्ती करते रहे । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के विभिन्न पंजियों एवं अपराध से जुड़े मामलों की जांच की गई एवं थाना अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी को अपराध नियंत्रण ,लंबित मामलों का निष्पादन सहित कई जरूरी आवश्यक निर्देश दिया गया ।मौके पर सहायक अवर निरक्षक अंजनी कुमार ,उमाशंकर ,अजय पासवान ,गोपाल कुमार ,अजय कुमार ,प्रकाश परिहार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे

Previous post सांसद ने लोकसभा मे बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय मै कोई अर्थशास्त्री नही हूँ
Next post एक यूवक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial