November 11, 2026

भव्य कलश शोभायात्रा निकाल किया गया यज्ञ का श्रीगणेश

Read Time:1 Minute, 53 Second

प्राणपुर( मोहम्मद आरिफ )

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लाल गंज पंचायत अंतर्गत केशोपुर गांव के वार्ड संख्या चार में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया है । सोमवार को पांच सौ एक कन्याओं द्वरा भव्य कलश शोभायात्रा निकाल यज्ञ का शुभारंभ किया गया है । ग्रामीणों के सहयोग से सोलह प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर केशोपुर गांव से पांच सौ एक कन्याओं के द्वारा बौद्धिक मंत्र उच्चारण कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया, जो रोशना बाजार दुर्गा मंदिर बिस्किट फैक्टरी तक भ्रमण किया गया । यज्ञ के आयोजन होने से गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया है । चारों तरफ हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से गुंजायमान हो रहा है । पूजा अर्चना को लेकर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । इस मौके पर मुख्य अतिथि दक्षिणी लालगंज पंचायत के मुख्या जुलुम सिंह पैक्स अध्यक्ष मौहम्मद आमिर निजामुद्दीन यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष संजय सिंह , सचिव भवेश सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, ललन साह,किषण सिंह, राजु सिंह, गोनु सिंह,ललटु सिंह सहित समस्त ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा है।

Previous post अंचल अधिकारी के द्वारा पर्चाधारियों का किया गया सुनवाई
Next post अनुमण्डलीय अस्पताल बारसोई मे एमडीए कार्यक्रम का स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा खाकर किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial