November 11, 2026

माघी पूर्णिमा का लेकर त्रिमोहिनी घाट की तैयारियां जोरों पर ।

Read Time:2 Minute, 21 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिमोहिनी संगम में हर वर्ष कीभांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सिम्मरगाछ चौक पर स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है। संगम बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, मूर्ति घर, रात्रि विश्राम और महिलाओं के लिए विशेष चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर मां गंगा, मां कोसी, मां कलबलिया और मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विशेष पूजन किया जाएगा। महाकुंभ के प्रभाव को देखते हुए इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। वही माघी पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमरने और गंगा सेनानियो को लेकर अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि संगम स्थल, खेरिया गंगा घाट, बसुहार मजदिया गंगा घाट, पर अंचल कर्मचारी, गोताखोर, के प्रति नियुक्ति कर दी गई है, तथा जिला से एसडीआरएफ टीम का डिमांड किया गया था। लगभग उसकी व्यवस्था भी हो गई है। उन्होंने बताया कि कोई भी नाविक क्षमता से अधिक परिचालन गंगा के इस पार से उस पार नहीं करेंगे। जिससे कि कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।वहीं संगम बाबा, समाजसेवी प्रिंस राज, मोहित झा, मुनचुन झा, बबलू साह और अन्य स्थानीय ग्रामीणों की मेहनत से इस मेले की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।संगम बाबा ने भक्तों से अनुरोध है किया है की अधिक से अधिक संख्या में त्रिमोहिनी संगम आकर इस पवित्र अवसर पर स्नान व पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Previous post अनुमण्डलीय अस्पताल बारसोई मे एमडीए कार्यक्रम का स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा खाकर किया शुभारंभ।
Next post कोसी पुल पर एक पाया का हो रहा है मरम्मती सड़क वन-वै में जाम से लोग परेशान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial